मंगलवार, 28 जनवरी 2025

प्रयागराज महाकुंभ जा रहे लोग ध्यान रखें, जानें ट्रेन से उतरने के बाद कितने किमी चलना पड़ेगा आपको ?

 

महाकुंभ मेला में शामिल होने जा रहे लोगों को पता होना चाहिए कि प्रयागराज में कौन से रास्ते बंद है और किन रास्तों से आवाजाही जारी है। क्योंकि, रास्ते बंद और ऑटो सुविधाएं नहीं मिलने की वजह से यात्रियों को कई किमी तक लंबा चलना पड़ रहा है।




13 जनवरी से शुरू हो चुके महाकुंभ में अब तक करोड़ों लोगों ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। 
अब तक 2 शाही स्नान हो चुके हैं और 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन तीसरा शाही स्नान होने वाला है। 
शाही स्नान के दिन महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगने वाली है। 
यह मेला 26 फरवरी 2025 तक चलने वाला है। अभी से भीड़ देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में यहां भीड़ और बढ़ सकती है। 
शाही स्नान के दिन भक्त ज्यादा महाकुंभ में पहुंचते हैं। 
ऐसे में अगर आप भी ऐसे समय यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपको प्रयागराज में की गई सुविधाओं का के बारे में पता होना चाहिए। 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको महाकुंभ तक पहुंचने का सही तरीका और सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

ध्यान रखें कि शाही स्नान के दिन महाकुंभ में नियमों में बदलाव किया जाता है, क्योंकि इसमें ज्यादा भीड़ पहुंचती है।


रेलवे स्टेशन से महाकुंभ मेला तक कितना चलना पड़ेगा?


महाकुंभ मेले से जुड़ी पूरी जानकारी पता नहीं होने की वजह से यात्रियों को प्रयागराज में ज्यादा परेशानी हो रही है। 

सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को लंबा चलने की वजह से पड़ रही है।

 क्योंकि, ऑटो या कैब सुविधा नहीं होने की वजह से और मेला के आसपास गाड़ियों की आवाजाही रोकने की वजह से यात्रियों को कई किमी तक अपने सामान के साथ लंबा चलना भारी पड़ रहा है।

महाकुंभ मेला में शामिल होने के लिए लोग प्रयागराज के आस-पास स्थित इन स्टेशन के लिए टिकट बुक कर रहे हैं। 

ध्यान रखें कि हर स्टेशन से आपको मेले के लिए ऑटो या कैब नहीं मिलने वाली। 

कुछ ही स्टेशन है, जहां से ऑटो की सुविधा मिलती है। 

लेकिन ऑटो भी आपको मेले के बिलकुल बाहर तक नहीं उतारने वाले हैं। 

ऑटो आपको मेले से 5 से 7 किमी की दूरी पर उतार देंगे, जिसके बाद आपको पैदल ही यात्रा करना होगा।


इन रेलवे स्टेशन पर उतर रहे लोग ध्यान रखें


  1. सूबेदार गंज रेलवे स्टेशन से महाकुंभ मेला की दूरी- लगभग 14 किमी है।
  2. प्रयागराज जंक्शन से महाकुंभ मेला की दूरी- लगभग 11 किमी है।
3 . प्रयागराज छिंक्की रेलवे स्टेशन से महाकुंभ मेला की दूरी- 10 किमी है। नैनी रेलवे स्टेशन से महाकुंभ मेला की दूरी- 8 किमी है
4. फाफामऊ जंक्शन से महाकुंभ दूरी- 18 किमी है।

5.प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन से महाकुंभ मेला की दूरी लगभग 9 किमी है।

6.झूंसी रेलवे स्टेशन से महाकुंभ मेला की दूरी- लगभग 3.5 किमी है।
महाकुंभ तक पहुंचने के लिए स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों तक के लिए चलाई जा रही हैं।

भक्तों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप शाही स्नान के दिन महाकुंभ जा रहे हैं, तो आपको 10 से 12 किमी के करीब चलना होगा। 

ऐसा इसलिए, क्योंकि शाही स्नान के समय भीड़ ज्यादा होती है। इसलिए गाड़ियों की आवाजाही लंबी दूरी से ही रोक दी जाती है।

इसके अलावा आम दिनों में आपको यहां 4 से 5 किमी तक चलना होगा। 
इसलिए अगर आप यहां जा रहे हैं, तो सामान का ध्यान रखें।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। 

ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें आत्म गौरव न्यूज से।

Continue reading

सोमवार, 27 जनवरी 2025

जापान, जर्मनी और इजरायल में नौकरी का मौका, फतेहपुर जिले के युवा ऐसे करें जल्द आवेदन


✍️ गौरव सिंह संपादक आत्म गौरव न्यूज.कॉम

फतेहपुर : यूपी के फतेहपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अब उन्हें विदेशों में नौकरी करने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है. अगर आप भी बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. आपको केवल कुछ आसान प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा और आप भी विदेश में नौकरी पा सकते हैं.

रोजगार संगम पोर्टल से मिलेगा रोजगार का मौका 

सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) को विकसित किया गया है. इस पोर्टल के जरिए युवाओं के लिए जर्मनी, जापान और इजरायल जैसे देशों में नर्स, केयर टेकर और डिलिवरी बॉय जैसे विभिन्न पदों पर नौकरी पाने का अवसर उपलब्ध होगा. रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 तक है. विदेशों में नौकरी का सपना देखने वाले युवा आवेदन कर नौकरी पा सकते हैं.


इन जगहों पर मिलेगी नौकरी

जर्मनी, जापान और इजरायल सरकार से करार के बाद यह अवसर प्राप्त हुआ है. इन देशों में सहायक नर्स, केयर टेकर और डिलीवरी बॉय जैसे विभिन्न पदों पर नौकरी करने का मौका मिलेगा, लेकिन इन पदों के लिए कुछ आवश्यक शर्तें भी रखी गई हैं. उम्मीदवारों को अंग्रेजी के साथ-साथ संबंधित देश की भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए. इसके साथ ही कम से कम एक साल का कामकाजी अनुभव होना भी जरूरी है.


Continue reading

यूपी फतेहपुर में मिलेगा हर परिवार को फैमिली आईडी कार्ड, 816 कर्मियों को सौंपा जिम्मा

फैमिली आईडी

✍️ गौरव सिंह गौतम संपादक आत्म गौरव न्यूज .com 

यूपी के फतेहपुर जिले में फैमिली आईडी कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। आधार कार्ड की तरह 12 अंकों का यूनिक नंबर जनरेट होगा। पोर्टल पर नंबर डालते ही परिवार की पूरी डिटेल सामने प्रदर्शित हो जाएगी। जिससे परिवार को पात्र सदस्यों को सरकार की योजना का आसानी से लाभ मिल सकेगा।

एक परिवार, एक पहचान के तहत अब सरकार फैमिली आईडी जारी कर रहा है। प्रदेश में राशन कार्ड के जरिए परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। अब फैमिली आईडी के जरिये भी केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ ले सकते हैं। फैमिली आईडी के तहत अब उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भी रहने वाले परिवारों का लाइव डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। 
इस योजना के तहत हर परिवार को फैमिली आईडी के तहत आधार कार्ड की तर्ज पर 12 डिजिट का यूनिक नंबर जारी किया जा रहा है।

फैमिली आईडी कार्ड बनने के बाद पात्र और अपात्र परिवारों की पहचान कर पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना आसान होगा। यह कार्ड आधार कार्ड की तरह 12 अंकों का होगा, जिसमें पूरे परिवार की जानकारी फीड होगी। लोगों को आय, जाति और निवास और अन्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भाग-दौड़ नहीं करना पड़ेगा। राशन कार्ड धारकों के लिए कार्ड का नंबर ही फैमिली आईडी नम्बर है।

राशन कार्ड से छूटे लोगों की मिलेगा फैमिली आईडी

जिले में राशन कार्ड से छूटे परिवारों के लिए फैमिली आईडी रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। ऐसे परिवार जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उनके लिए फैमिली आईडी की बनाने की कवायद शुरू की गई है। आईडी नंबर जनरेट होने के बाद पोर्टल में डालने पर पूरे परिवार की जानकारी सामने आ जाएगी। यह भी पता चलेगा कि परिवार अभी किस सरकारी योजना का बेनिफिट ले रहा और इसके लिए वह पात्र है या नहीं। साथ ही उन्हें सरकार की कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ दिया जा सकता है।

सर्वे और सत्यापन से मिलेगी निजात

फैमिली आईडी अलॉट होने के बाद यूनिक नंबर के माध्यम से अधिकारियों को सिंगल क्लिक पर आपके परिवार में कितने सदस्य है। परिवार के हर सदस्य का पूरा ब्यौरा मिल जाएगा। साथ ही इस कार्ड के लाभ की बात की जाए तो पात्र परिवार को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से सीधे जोड़ा जा सकेगा किसी तरह के सत्यापन और सर्वे की जरूरत भी नहीं होगी।

रोजगार और पंचायत सचिवों को जिम्मा

एक परिवार एक पहचान के तहत जिले में 816 कर्मचारियों को लगाया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आईडी बनाने का जिम्मा रोजगार सेवक और पंचायत सचिवों को सौंपा गया है। एक बार आईडी बनने के बाद आधार कार्ड और राशन कार्ड की निर्भरता खत्म होगी। कार्ड को पहचान के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हर दिन 5 हजार आईडी का लक्ष्य

जिला विकास अधिकारी (DDO) प्रमोद सिंह चंद्रौल ने बताया कि फैमिली आईडी बनाने का काम जिले में शुरू है, प्रतिदिन डेढ़ हजार आईडी बनाई जा रहीं हैं। तेजी लाने के लिए अब प्रतिदिन 5 हजार फैमिली आईडी बनाने के टारगेट पर काम किया जा रहा है। इससे
Continue reading

मंगलवार, 23 अप्रैल 2024

सपा में टिकट को लेकर घमासान, फतेहपुर सीट पर अटकलों का दौर जारी; रेस में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर ये दिग्गज नेता हैं शामिल



✍️ Gaurav Singh Gautam 

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर मंगलवार को भी दिनभर अटकलों का दौर जारी रहा। इंटरनेट मीडिया पर फतेहपुर लाेकसभा सीट के प्रत्याशी का टिकट होल्ड होने से संबंधित संदेश दिनभर प्रसारित होते रहे।


फतेहपुर के कई नेताओं ने लखनऊ में डाला डेरा


फतेहपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम का टिकट तय माना जा रहा था , पर टिकट वितरण में लगातार देरी होने से तरह तरह चर्चाओं का माहौल बाजार में गर्म हैं। सपा से टिकट की दौड़ में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और पूर्व सांसद डॉक्टर अशोक पटेल की दावेदारी मजबूत बताई जा रही है। हालांकि बसपा से प्रत्याशी आने के बाद अब सपा दूसरे विकल्प के रूप में जनरल कैटेगरी पर भी दांव लगा सकती है।

इस समय लोकसभा टिकट की मांग करते हुए जिलें की कई कद्दावर नेताओं  लखनऊ में डेरा जमा लिया हैं ।


बहुजन समाज पार्टी ने ओबीसी कार्ड खेला है। इस सीट पर बसपा ने कानपुर देहात के रहने वाले डॉ. मनीष सचान पर भरोसा जताया हैं। हालांकि मनीष सचान फतेहपुर लोकसभा सीट के लिए नए चेहरे के रूप में चुनावी मैदान में है। बसपा से इनका टिकट कंफर्म होने के बाद से जिले के सपाइयों के साथ अब जनता में भी सपा प्रत्याशी को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है।

वही बीजेपी ने निषाद समाज में अच्छी पकड़ रखने वाली 2014 और 2019 के चुनावों में लगातार दो बार जीत दर्ज करने वाली निवर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को तीसरी बार मैदान में उतारा है।


समाजवादी पार्टी ने फतेहपुर लोकसभा सीट और राबर्ट्सगंज सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों सीटों पर 25 अप्रैल तक पार्टी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है.


पार्टी के साथ बंधकर नहीं रहा मतदाता


फतेहपुर सीट का मुकाबला हमेशा रोचक रहा है। फतेहपुर लोकसभा सीट से वीपी सिंह चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे थे, फतेहपुर सीट पर मतदाताओं ने सभी पार्टियों के प्रत्याशियों को लोकसभा तक पहुंचाया है।


फतेहपुर लोकसभा सीट में अब तक 16 लोकसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा कांग्रेस पांच बार, चार बार भाजपा, दो बार जनता दल और दो बार बसपा के साथ ही सपा, लोकदल ने एक-एक बार और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गौरी शंकर ने एक बार जीत हासिल की है।

Continue reading

सोमवार, 3 जुलाई 2023

अंधाधुंध बिजली कटौती से चरमराई बिजली व्यवस्था , किसान जनता त्रस्त



फतेहपुर - सूबे की योगी सरकार भलें ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घण्टे बिजली देने का सरकारी दावा कर रही हैं पर देखा जाय तो धरातल पर जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हैं योगी सरकार के दावे फेल दिख रहे हैं , इन दिनों रुक रुक हो रही बरसात व उमस भरी गर्मी में बिजली विभाग आम जनता को पांच से छह घंटे भी नही दे पा रहा है ।
असोथर उपकेंद्र के नरैनी फीडर की पिछले एक पखवारे से जारी बेतहाशा कटौती ने लोगों का सुख चैन छीन लिया है।दिन में अंधाधुंध कटौती से जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। तो रात में बिजली न मिलने से नींद पूरी नहीं हो रही। मनमानी कटौती से शेड्यूल का कोई मतलब नहीं रह गया है। एक बार बिजली चली गई तो कब आएगी कोई भरोसा नहीं।पूरे इलाके में मुश्किल से छः घंटे बिजली मिलने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
वही असोथर जरौली पंप कैनाल की बिजली आपूर्ति बाधित होने से असोथर क्षेत्र के किसान कुलदीप भदौरिया, राजेश शिवहरे , रामचंद्र , सत्यदेव सिंह , वैभव सिंह आदि ने कहा कि अघोषित कटौती से किसान भी भीषण गर्मी में खेतों की सिंचाई को लेकर चिंतित हैं। 

वहीं घरों में लगे बिजली के उपकरण भी शोपीस बनकर रह गये हैं।
दिन में सुबह 11 बजे से शाम छह बजे और रात में 12 बजे तक बिजली आपूर्ति की आवाजाही लगातार बनी रहती है। 
निर्धारित समय के अलावा घंटों कटौती किया जाना आम बात है। ऐसे में बड़ी मुश्किल से क्षेत्र को छः से सात घंटे तक ही बिजली मिल रही है।

आपूर्ति के समय लोकल फाल्ट हो गया तो दिन भर बिजली के दर्शन नहीं होते। लो वोल्टेज के चलते बिजली रहने ना रहने का कोई मतलब नहीं। लगातार बदतर हो रही स्थिति से लोग काफी गुस्से में हैं। ग्रामीण इलाको में सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की है।

हैंडपंप अधिसंख्य गाँवो में लगे नहीं हैं। 
जहां हैं भी तो खराब पड़े हैं। हालत यह है कि आधी रात को भी बिजली आई तो पानी भरने के लिए उठना मजबूरी हो जा रही है। नहीं उठ पाए तो पानी के लिए तरस गए।

असोथर उपकेंद्र पर कर्मचारियों की कमी

केवल दो कर्मचारियों के भरोसे चल रहा जर्जर नरैनी फीडर , वर्षो पुरानी जर्जर तार आएं दिन टूट रही हैं और उसको ठीक करने के लिए केवल दो लाइनमैनों के भरोसे पूरा फीडर चल रहा है , जबकि इसी फीडर से यमुना तटवर्तीय सरकंडी , सैबंसी व सातों धरमपुर , जोगा , मनावाँ , कौंडर , पुर बुजुर्ग , सुजानपुर , विधातीपुर , व एक दर्जन अन्य गांवों की बिजली इसी जर्जर फीडर के भरोसे चल रही हैं, रात्रि में कभी अगर किसी गांव में ट्रांसफार्मर में आग लग जाती है तो कभी कोई और फाल्ट।
बिजली कटौती की शिकायत लेकर शाम के बाद शायद ही कोई फाल्ट बने ,यही हाल जिम्मेदार अधिकारियों के जिनके सीयूजी नंबर अधिकतर स्विच ऑफ या नॉट रीचबल रहते हैं ..
Continue reading

शुक्रवार, 26 मई 2023

यूपी में अब राशन की दुकानों पर मिलेगा मिठाई व दूध पावडर सहित ये 39 प्रकार की विभिन्न वस्तुएं, विभाग ने जारी किया शासनादेश

"सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिठाई, साबुन, दूध पाउडर व बेबी केयर उत्पाद समेत रोजमर्रा के काम आने वाली कुल 39 प्रकार की अन्य वस्तुएं अब होंगी उपलब्ध"

आत्मगौरव न्यूज .com

उत्तर प्रदेश में अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिठाई, साबुन, दूध पाउडर व बेबी केयर उत्पाद समेत रोजमर्रा के काम आने वाली कुल 39 प्रकार की अन्य वस्तुएं उपलब्ध होंगी। 

इस संबंध खाद एवं रसद विभाग ने बिक्री वाली वस्तुओं की सूची जारी की है। यह वस्तुएं उन मुख्य मार्गों पर बनी राशन की दुकानों पर उपलब्ध होंगी जहां से भारी वाहनों का आवागमन हो सकेगा। 

इस संबंध में खाद्य एवं रसद विभाग ने शासनादेश जारी किया है।इसमें कहा गया है कि इन वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। विभाग एक उच्चस्तरीय समिति बनाएगा, जो इन वस्तुओं की मात्रा कम या ज्यादा करने के बारे में निर्णय लेगी। 

39 प्रकार की अन्य वस्तुएं में खासकर जनोपयोगी वस्तुएं जैसे दूध, दूध से बने उत्पाद, बिस्कट, ब्रेड, गुड, घी, नमकीन, सूखे मेवे

मिठाई पैक्ड, मसाले, दूध पाउडर, बच्चो के कपड़े, राजमा, सोयाबीन, क्रीम, धूपबत्ती, कंघी, दर्पण, झाडू, पोछा, ताला, छाता, रेनकोट, वाल हैंगर, टूथब्रश, डिटर्जेंट पाउडर, मच्छररोधी अगरबत्ती, बर्तन धोने वाला साबुन, इलेक्ट्रिक सामान, टार्च, दीवार घड़ी, माचिस, नायलान व जूट की रस्सी, प्लास्टिक पानी पाइप, प्लास्टिक बाल्टी मग व छलनी, मिठाई, साबुन,दूध पाउडर भी अब इन दुकानों में मिलेगा। वहीं समय समय पर इन वस्तुओं की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधी वस्तुएं हैंडवाश, बाथरूम क्लीनर, शेविंग किट, बेबी केयर, डायपर, साबुन, मसाज तेल व बाडी लोशन भी मिलेंगा, जबकि अभी राशन की दुकानों पर गेहूं, चावल, दाल, आटा, चीनी, खाद्य तेल, मिटटी का तेल, मोटा अनाज, नमक, साबुन, चाय, पेन कापी, ओआरएस घोल व सेनटरी नैपकीन आदि सामान मिलता हैं।

रिपोर्ट- लखनऊ डेस्क

Continue reading

शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

बिजली विभाग के संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण समस्याओं से जूझ रहे एक सैकड़ा से अधिक गांव

बिजली विभाग के संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण समस्याओं से जूझ रहे एक सैकड़ा से अधिक गांव



‘‘ एक महीने से ज्यादा समय नहीं तैनात असोथर जेई ,,

✍️ गौरव सिंह गौतम (संपादक आत्म गौरव न्यूज.com)

फतेहपुर - इन दिनों संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण असोथर क्षेत्र के एक सैकड़ा से अधिक गांवों के लोगों को आएं दिन बिजली की समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है , जहा एक ओर अगले माह से ही बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली है जिसके चलते बोर्ड परीक्षार्थियों को तैयारी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसान भाईयो को इस कड़ाके की ठंड में बिजली नहीं मिलने से गेंहू की फसल में सिंचाई करने में दिक्कत आ रही हैं .

शुक्रवार की शाम पांच बजे से खराब हुई हाईवोल्टेज ३३ हजार लाइन देर रात तक नहीं बन सकी जिससे क्षेत्र एक सैकड़ा से अधिक गांवों में अंधेरा पसरा रहा , वहीं  एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद असोथर स्थाई जेई नहीं आ पाए है नवम्बर २०२२ में असोथर उपकेंद्र के जेई राकेश कुमार यादव को बिजली विभाग (uppcl) द्वारा चलाए जा रहे नेवर पेड अभियान में लाफरवाही और कार्य में शिथिलता बरतने पर अधीक्षण अभियंता सैयद अब्बास रिजवी ने निलंबित करने के बाद जेई नीलेश मिश्रा को असोथर और जरौली का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था पर बदकिस्मती यह रही कि नवनियुक्त जेई नीलेश मिश्रा भी ज्यादा दिन नहीं रुक सके उन्हें १८ नवम्बर को निजी ट्यूबवेल से अवैध एलटी लाइन बनवाने में निलंबित कर दिया गया था इसके बाद से असोथर उपकेंद्र एसडीओ मोहम्मद जाहिद सिद्दकी की देख रेख में चल रहा था फिलहाल खागा प्रथम के जेई मुरारीलाल दुबे को असोथर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है ।

जिस पर जेई महोदय असोथर अब तक शायद ही कभी कभार आए हो तो यह बड़ी बात है .

वहीं जब खागा एक्स सी एन मेघ सिंह व  असोथर उपकेंद्र के एसडीओ मोहम्मद जाहिद सिद्दकी से इस सम्बन्ध में वार्तालाप की तो उन्होंने बताया कि ९ जनवरी से अब तक जारी संविदा कर्मियों की हड़ताल की वजह बिजली की अघोषित कटौती  व हाईवोल्टेज लाइन ब्रेकडाउन होने की समस्याओं  सामना करना पड़ रहा है , प्राइवेट लोगों द्वारा किसी प्रकार बिजली बनवा कर सप्लाई शुरू करने की कोशिश की जा रही है , 

असोथर उपकेंद्र के लिए नए जेई के लिए चिठ्ठी भेजी गई हैं अधीक्षण अभियंता अगर गंभीरता से समस्या देखेगे तो २१ जनवरी २०२३ से नए जेई नियुक्त किए जाएंगे ।

खबर लिखे जाने के देर रात तक असोथर उपकेंद्र के सभी छह फीडर नरैनी , जरौली , घरवासीपुर , थरियांव , गाजीपुर व असोथर टाउन समेत जरौली पंप नहर कैनाल के साथ - साथ सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही ।

Continue reading

रविवार, 22 अगस्त 2021

फतेहपुर - चाट समोसे की दुकान में अवैध रूप से सरकारी ठेके की बिक रही थीं शराब , पुलिस ने की कार्यवाही

सरकारी ठेकें की शराब बिक रही थी चाट समोसें की दुकान में


पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया देशी और अंग्रेजी शराब



रिपोर्ट-निरंजन सिंह (जर्नलिस्ट)

फतेहपुर : जनपद के यमुनातटवर्तीय किशनपुर थानाक्षेत्र के जलंधरपुर गांव में शनिवार पहाड़पुर चौकी प्रभारी ने एक समोसा की दुकान से भारी मात्रा में देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की है जिसको आबकारी विभाग ने जांच में क्षेत्रीय सरकारी ठेका की बताई है

क्षेत्र के पहाड़पुर चौकी के अंतर्गत जलंधरपुर गांव में मुन्नी लाल निषाद पुत्र रजवा के समोसा की दुकान से शनिवार पहाड़पुर चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र तिवारी ने टीम के साथ छापेमारी की थी जिसके कब्जे से 24 कैन अंग्रेजी और 20 पौवा देसी शराब बरामद हुई थी जिसका सैंपल आबकारी विभाग ने आकर लिया तो बड़ा खुलासा हुआ कि देसी शराब के पौवा क्षेत्र के मदद अलीपुर मजरे रामपुर सरकारी ठेका के हैं और अंग्रेजी के के किशनपुर स्थित अंग्रेजी शराब के हैं जिससे मामला स्पष्ट है सभी सरकारी ठेकों की शराब गांव -गांव बिक रही है जिसमें लोग मिलावट कर बेच रहे हैं हालांकि आबकारी विभाग ने संबंधित सरकारी ठेकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है

देखा जाय तो इन दिनों जनपद में स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग की मिलीभगत के कारण गांव गांव में ब्रांच बनाकर मिलावटी नकली देसी व विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है जिससे सरकार को राजस्व को चूना लगाने के साथ ही बड़ी घटना होने से नकारा नहीं जा सकता ..

थाना अध्यक्ष शेर सिंह राजपूत ने बताया मिलावटी एवं जहरीली शराब के शक पर आबकारी विभाग को बुलाकर सैंपल लिया गया है पूरी शराब सरकारी ठेका की है जिस पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है !



Continue reading

रक्षाबंधन विशेष - ऐसे भी बीजेपी जिलाध्यक्ष दिवंगत बूथ अध्यक्ष की पत्नी को माना अपनी बहन बंधवाई राखी

 भाजपा के दिवंगत झाऊपुर वार्ड बूथ अध्यक्ष के घर पहुंच जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बंधवाई राखी



👉 रक्षा सूत्र बंधा हर संभव मदद का दिया भरोसा


👉 अचानक पहुंचे जिलाध्यक्ष को देख भावुक हुई दिवंगत की पत्नी सुमित्रा देवी

✍🏻 विकास त्रिवेदी (वरिष्ठ पत्रकार जनपद फतेहपुर)

फतेहपुर - कुछ माह पहले सदर विधानसभा के झाऊपुर वार्ड के बूथ अध्यक्ष स्वतंत्र लोधी का आकस्मिक निधन हो गया था रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा दिवंगत बूथ अध्यक्ष के आवास बिना किसी सूचना के पहुँच गए  जिलाध्यक्ष के गाँव पहुचते ही लोगो का तांता लग गया 

जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बूथ अध्यक्ष की विधवा पत्नी सुमित्रा लोधी से कहा कि आप से राखी बंधवाने आया हूं, ये सुनकर बूथ अध्यक्ष की पत्नी आश्चर्य चकित होकर भावुक हो गयी और श्री मिश्रा को रक्षा सूत्र बांधते हुए मिष्ठान खिलाकर व आरती उतारकर ख़ुशी का इज़हार किया l मौके पर जो भी मौजूद रहा सभी की आँखे नम हो गयी और इस भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की शुरुआत पर जिलाध्यक्ष व सुमित्रा देवी को बधाई दी l

मौके पर उपस्थित लोगो का कहना रहा की भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र संस्कारो से संजोई गयी पार्टी है l भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसमे एक-एक कार्यकर्ता का मान-सम्मान बरकरार है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज का वाक्या है l

सुमित्रा देवी ने कहा कि पहला नेता देखी हूँ जो हम जैसे छोटे कार्यकर्तओं को भी इतना महत्व और स्नेह देते है l परिवार की तरह प्यार देते है l

ये माहौल देख कर वहाँ खड़े कई लोग भी 



भावुक हो गए और जिलाध्यक्ष की तारीफ करते रहे l जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने पूरे परिवार का हर संभव सहयोग देने का भी वादा किया l

Continue reading

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

2 महीने पहले नहर में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त हत्या कर शव नहर फेंकने की आशंका

 

● असोथर नहर में मिला 2 माह पूर्व शव ●

फतेहपुर - दो माह पूर्व 16 जनवरी को असोथर थाना क्षेत्र के प्रेममऊ कटरा गांव के समीप रामगंगा नहर में बने पुल के पास शनिवार को शाम 5 बजे एक अज्ञात युवक के शव को बहते हुए नहर में पास में मवेशियों को चरा रहे ग्रामीणों ने देखा था 

जिसके बाद इलाकाई पुलिस को सूचना दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची असोथर पुलिस ने  शव को नहर से बाहर निकलवाया जिसमें युवक नीली रंग की जींस,काले रंग की स्वेटर , शर्ट नीली व सर में चोट के निशान थे जिसके बाद शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा था 

आज गुरुवार मृतक के पिता अशोक कुमार पासवान निवासी चीट चौहट्टा थाना हुसैनगंज ने अपने पुत्र सनोज उम्र 21 वर्ष के रूप में कपड़ों व दाहिने हाथ में गोदना के निशान से असोथर थाने मे आकर पहचान की

सनोज के पिता ने बताया कि असोथर कस्बे में लल्लू पासवान के घर आना जाना था , व दोस्ती भी थी 

सनोज के पिता ने अपने पुत्र की हत्या कर शव को नहर में फेंक देने की आशंका जताई हैं।

स्थानीय पुलिस का कहना कि घटनाक्रम की जांच की जा रही हैं , वही देर शाम सीओ थरियांव अनिल कुमार उपरोक्त मामले की जांच के लिए असोथर थाने पहुंच कर उपरोक्त घटनाक्रम के बारे में मृतक के पिता अशोक से पूरी जानकारी ली ..

Continue reading