रविवार, 26 अप्रैल 2026

 

विजयीपुर–असोथर मार्ग पर मौत बनकर पलटी बारातियों की बस
खाई में गिरी तेज रफ्तार बस, 15 घायल
तीन की हालत नाजुक

असोथर(फतेहपुर) खुशियों से भरी बारात की यात्रा उस समय चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गई, जब विजयीपुर–असोथर मार्ग के पुर गांव के पास बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटी। 

हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार करीब 15 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और सड़क किनारे खड़े एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और बस पलटती हुई खाई में जा गिरी। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

कई यात्री बस के नीचे दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। 

गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि बस में लगभग 50 से अधिक बाराती सवार थे, जो शादी समारोह में किशनपुर थानाक्षेत्र के गढ़ा गांव से बंसीलाल के पुत्र शिवशंकर की बारात लेकर असोथर के कौहन गांव के मजरे रमसोलेपुर गांव में जा रहे थे। 

बस में नरौली गांव निवासी सोनू , दापोली , देवा , नानकवा , राजकरण व अन्य घायल हो गए , जिसमें सोनू , दापोली और देवा की स्थिति गंभीर है ।

अचानक हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सड़क पर देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और बताया कि 

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Continue reading

रविवार, 7 फ़रवरी 2021

ट्रैक्टर की चपेट में आनें सगें भाई बहन की दर्दनाक हादसे में मौत

घटनास्थल पर सीओ थरियांव , थानाध्यक्ष असोथर व मृतकों के पिता रामनारायण निषाद


ट्रैक्टर की चपेट में आनें सगें भाई बहन की दर्दनाक हादसे में मौत


फतेहपुर - असोथर थानाक्षेत्र के गाजीपुर विजयीपुर संपर्क मार्ग पर रविवार की सुबह करीब 11 बजें एक दर्दनाक हादसे में सगे भाई बहन की मौके पर ही मौत हो गई ..


असोथर क्षेत्र के मनावां गांव के मजरें बड़वा गांव निवासी रामनारायण निषाद एक प्रभावशाली बहुजन समाज पार्टी के नेता हैं , उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव 2017 में जनपद की जहानाबाद सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर यह चुनाव भी लड़ चुके हैं व रामनारायण निषाद का अपनी बिरादरी में अच्छा खासा दबदबा हैं ।


रविवार की दोपहर रामनारायण निषाद का छोटा बेटा देवेंद्र निषाद उम्र लगभग 28 वर्ष व बेटी मीणा उम्र लगभग 20 वर्ष बाइक पर असोथर नगर बाजार के लिए आ रहे थे , तभी सामनें से आ रहे ईट लादकर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी , जिससे दोनों भाई बहन ट्रैक्टर की चपेट में आ गयें , जिससें मौके पर ही दोनों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई ..


इस ह्रदयविदारक घटना से मृतकों के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल रहा , व क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।

class="separator" style="clear: both; text-align: center;">रोते बिलखते परिजन


घटनाक्रम की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा , पर क्षेत्रीय लोगों की ज्यादा संख्या व पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण होने से थानाध्यक्ष असोथर आर. बी. सिंह ने समझदारी दिखाते हुए परिवार जनों पर कोई दबाव नहीं बनाया , तुरंत ही विधिक कानूनी कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज कर ,ट्रैक्टर व ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया , स्थिति तनावपूर्ण न हो जाएं व बवाल होने की सूचना पर असोथर , गाजीपुर , खागा , थरियांव , किशनपुर , विजयीपुर चौकी , सीओ थरियांव अनिल कुमार , एसडीएम सदर प्रमोद झा मौके पर पहुंचे व घटनाक्रम का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को इस दुःखद हादसे सांत्वना देकर ढाढ़स बंधाया ।


तद्पश्चात दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।

इस अप्रत्याशित दुःखद घटनाक्रम से असोथर सहित क्षेत्र में लोग शोक प्रकट करतें रहें।

Continue reading

मंगलवार, 11 जून 2019

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत 


Bike rider death in a road accident




संवाद सूत्र थरियांव : जनपद फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव के समीप मंगलवार को डम्फर टकरा जाने से एक नवयुवक की मौके पर ही मौत हो गई , शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।



असोथर थानाक्षेत्र के कस्बा असोथर निवासी बब्बू सिंह चौहान का एकलौता पुत्र कौशल चौहान 25 वर्ष फतेहपुर से वापस अपने गांव आ रहा था तभी नेेशनल हाईवे 2 के थरियांव थानाक्षेत्र के सीतापुर गांव के समीप हाइवे के एक तरफ डम्फर खड़ा था , जिसमे बाइक सवार नवयुवक अनियंत्रित होकर टकरा गया , जिससे नवयुवक की मौके पर ही मौत हो गई ...


मृतक नवयुवक की फाइल फोटो
घर का एकलौता लड़का होने की वजह से मृतक के मुहल्ले सहित पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई ...
वही परिवारिकजनों का रो - रो कर बुरा हाल रहा ..
जिन्हें लोग ढांढस बंधाते रहें ।

Continue reading

मंगलवार, 15 मई 2018

बनारस - बड़ा हादसा निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा 12 लोगों की मौत , 50 से अधिक मलबे में दबे होने की आशंका



वाराणसी (15 मई): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन फ्लाइओवर का एक हिस्सा गिर गया है। इस हादसे में 12 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका है। जबकि फ्लाइओवर के मलबे में अब भी 50 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका जाताई जा रही है। मलबे में कई गाड़ियां भी फंस हुई है। फिलहाल घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जोरों से चल रहा है।

Continue reading

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018

लापरवाह ट्रक ड्राइवर ने मासूमों को रौंदा , मौके पर ही मौत ।

( दुर्घटना मृतक मासूम बच्चें )

✍ रिंकू आर्य की न्यूज़ रिपोर्ट


फतेहपुर - असोथर थाना क्षेत्र  के थरियांव मार्ग में टीकर गांव के पहले ससुर खदेरी नदी के समीप असोथर कस्बे से पीडीएस का खाद्यान उतारकर थरियांव की तरफ जा रहा  ट्रक जा रहा था जिसमें ससुर खदेरी नदी के समीप साइकिल से   थरियांव मार्ग में उसी साईड से जा रहे  मामा भांजी को ट्रक  चालक ने साइकिल सवार मामा भांजी को टक्कर मार कर कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद सूचना पाकर आसपास के ग्रामीणों ने परिवारजनों के साथ 3 सैकड़ा की संख्या में पहुंचे लोगों ने थरियांव मार्ग पर जाम लगा दिया इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस असोथर पुलिस गाजीपुर पुलिस थरियांव पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद लगभग 2 घंटे बाद जाम को खुलवाने में सफल इसके बाद आवागमन सुचारु रुप से चालू हुआ और डेड बॉडी को पीएम के लिए पोस्टमार्टम भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरी मजरे सातो धर्मपुर निवासी राम किशन पासवान की बिटिया इसी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में ब्याही जहां पिछले 3 दिन पहले अपनी बहन के यहां पहुंचे पवन पासवान सोमवार को अपनी भांजी स्वाति 6 वर्ष को व नानी सुमन देवी साइकिल से अपने गांव पिपरी मज़े सातों धरमपुर करिया मार्ग से जा रहा था जिसमें टीकर गांव के पहले ससुर खदेरी नदी के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने साइकिल पर जोरदार टक्कर मारी जिसके बाद मौके पर ही मामा और भांजी की मौत हो गई नानी पैदल चलने की वजह से बाल बाल बच गए जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दिए जिसके बाद आसपास के गांव के लगभग तीन सैकडा लोगों ने थरियांव मार्ग  को पूरी तरीके से जाम कर दिया जिससे दोनों तरफ ट्रक व अन्य वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें इसके बाद असोथर पुलिस गाजीपुर पुलिस थरियांव पुलिस डायल १०० मौके पर पहुंचकर 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाकर आवागमन को सुचारू रूप से चालू करवाएं वह डेड बॉडी को पीएम हाउस भेजा वही ट्रक व ट्रक चालक को हिरासत में लेकर रामकिशुन की तहरीर परह मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Continue reading

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018

Bike and tractor's heavy collision, death of bike rider

GAURAV SINGH (EDITOR)

FATEHPUR / KHAGA - Dhata police station Bhamhroli got involved in a bike and tractor in the evening, in which the bike rider died on the spot and the bike rider was injured. After receiving the information, the police reached the scene and took the tractor in possession and sent the deceased to the post-mortem.
        It is said that Ramesh Paswan's 12-year-old son Sarvjit, sitting in a bike with his uncle, collided with a tractor as soon as he approached the village. The tractor driver was absconding after seeing the situation of the boy as soon as the tractor collided. As soon as the information was received, the people of the village also reached the spot and informed the police, and the police took possession of the tractor and sent the deceased to the post-mortem.
And also filed a lawsuit.
Continue reading