शनिवार, 28 मार्च 2026
गुरुवार, 18 दिसंबर 2025
🗞️ कोहरे की चादर में लिपटा फतेहपुर, ठंड से जनजीवन प्रभावित
🗞️ कोहरे की चादर में लिपटा फतेहपुर, ठंड से जनजीवन प्रभावित
🗞️ कोहरे की चादर में लिपटा फतेहपुर, ठंड से जनजीवन प्रभावित
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)।
जिले में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह फतेहपुर समेत ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और सुबह के समय आवागमन प्रभावित रहा।
सुबह से ही ठंडी हवाओं और गलन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखाई दिए।
कोहरे का असर स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों पर भी पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय खेतों और सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा और ठंड का असर बने रहने की संभावना है। दिन में हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन गलन से राहत मिलने के आसार कम हैं।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से सुबह जल्दी बाहर न निकलें, गर्म कपड़े पहनें और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। वाहन चालकों को सावधानी बरतने और धीमी गति से चलने की सलाह दी गई है।
कुल मिलाकर, फतेहपुर में ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और लोग फिलहाल सर्द मौसम से राहत के इंतजार में हैं।
बुधवार, 8 अक्टूबर 2025
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: तालाब में गिरी स्कार्पियो, प्रयागराज के चार युवकों की दर्दनाक मौत
फतेहपुर, संवाददाता।
कानपुर–प्रयागराज हाईवे पर बुधवार भोरपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर बड़ौरी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे बने गहरे तालाब में जा गिरी।
कानपुर से लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जनपद के थाना खुल्दाबाद क्षेत्र के लकड़मंडी मोहल्ले के नौ युवक बुधवार तड़के मोतीझील, कानपुर में आयोजित पाल समाज विवाह सम्मेलन से वापस घर लौट रहे थे। बताया गया कि ये सभी एक ही कार में सवार होकर भोर पहर करीब तीन बजे प्रयागराज के लिए निकले थे।
करीब चार बजे के आसपास जब वाहन हाईवे पर बड़ौरी गांव के पास पहुंचा, तभी चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि स्कार्पियो पूरी तरह पानी में समा गई।
ग्रामीणों ने दी सूचना, पुलिस ने निकाले शव
शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। राहत-बचाव दल ने गोताखोरों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। इस दौरान चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
मृतकों और घायलों की पहचान
मृतकों की पहचान —
ननकी सोनकर (32 वर्ष)
शिवम साहू (35 वर्ष)
राहुल केसरवानी (33 वर्ष)
साहिल गुप्ता (28 वर्ष)
(सभी निवासी — लकड़मंडी, खुल्दाबाद, प्रयागराज)
घायल युवकों में —
राहुल गुप्ता (35), अमित कुमार विश्वकर्मा (30), नीरज पाल (30), सुमित सिंह (22) और महेश केसरवानी (32) शामिल हैं।
पुलिस ने शव भेजे पोस्टमार्टम को
थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि चार युवकों की मौत हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों का उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
सोमवार, 12 मई 2025
नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को रौंदा, ग्रामीणों ने पकड़ा भगोड़ा ड्राइवर
मंगलवार, 28 जनवरी 2025
प्रयागराज मौनी अमावस्या पर जा रहे महाकुंभ, तो प्रयागराज का रूट डायवर्जन से लेकर ट्रेन; रहने-खाने और Entry-Exit तक की पूरी जानकारी
144 साल बाद लगने वाला आस्था का सबसे बड़ा महापर्व महाकुंभ है।
आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की तैनाती
यह है महाकुंभ प्रयागराज की प्रशासनिक व्यवस्था
- 1,00,00,000 यात्रियों को ट्रेन से यात्रा कराने की तैयारी
- 400 ट्रेनें मौनी अमावस्या पर एक दिन में चले रही हैं, इसमें 170 से अधिक विशेष ट्रेनें हैं
- 1,060 ट्रेनें मौनी अमावस्या पर चार दिनों में चलेंगी इसमें 400 विशेष ट्रेन होंगी
- 15,00,000 लोग मौनी अमावस्या पर ट्रेन से यात्रा करेंगे
- 1,30,000 यात्री एक साथ आठ स्टेशन के यात्री आश्रय स्थल में रुक सकेंगे
- 1,000 अतिरिक्त सफाई कर्मी स्टेशन पर होंगे
- 2,000 अतिरिक्त सफाईकर्मी ट्रेनों की सफाई करेंगे
रहने-खाने का इंतजाम
किस घाट पर करें स्नान
सिटी साइड से मिलेगा प्रवेश (Mahakumbh Entry Point)
मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक
प्रयागराज जाने वाले वाहनों का टोल टैक्स माफ
प्रयागराज महाकुंभ जा रहे लोग ध्यान रखें, जानें ट्रेन से उतरने के बाद कितने किमी चलना पड़ेगा आपको ?
महाकुंभ मेला में शामिल होने जा रहे लोगों को पता होना चाहिए कि प्रयागराज में कौन से रास्ते बंद है और किन रास्तों से आवाजाही जारी है। क्योंकि, रास्ते बंद और ऑटो सुविधाएं नहीं मिलने की वजह से यात्रियों को कई किमी तक लंबा चलना पड़ रहा है।
रेलवे स्टेशन से महाकुंभ मेला तक कितना चलना पड़ेगा?
ऑटो आपको मेले से 5 से 7 किमी की दूरी पर उतार देंगे, जिसके बाद आपको पैदल ही यात्रा करना होगा।
इन रेलवे स्टेशन पर उतर रहे लोग ध्यान रखें
- सूबेदार गंज रेलवे स्टेशन से महाकुंभ मेला की दूरी- लगभग 14 किमी है।
- प्रयागराज जंक्शन से महाकुंभ मेला की दूरी- लगभग 11 किमी है।
महाकुंभ तक पहुंचने के लिए स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों तक के लिए चलाई जा रही हैं।
सोमवार, 27 जनवरी 2025
जापान, जर्मनी और इजरायल में नौकरी का मौका, फतेहपुर जिले के युवा ऐसे करें जल्द आवेदन
✍️ गौरव सिंह संपादक आत्म गौरव न्यूज.कॉम
फतेहपुर : यूपी के फतेहपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अब उन्हें विदेशों में नौकरी करने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है. अगर आप भी बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. आपको केवल कुछ आसान प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा और आप भी विदेश में नौकरी पा सकते हैं.
रोजगार संगम पोर्टल से मिलेगा रोजगार का मौका
सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) को विकसित किया गया है. इस पोर्टल के जरिए युवाओं के लिए जर्मनी, जापान और इजरायल जैसे देशों में नर्स, केयर टेकर और डिलिवरी बॉय जैसे विभिन्न पदों पर नौकरी पाने का अवसर उपलब्ध होगा. रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 तक है. विदेशों में नौकरी का सपना देखने वाले युवा आवेदन कर नौकरी पा सकते हैं.
इन जगहों पर मिलेगी नौकरी
जर्मनी, जापान और इजरायल सरकार से करार के बाद यह अवसर प्राप्त हुआ है. इन देशों में सहायक नर्स, केयर टेकर और डिलीवरी बॉय जैसे विभिन्न पदों पर नौकरी करने का मौका मिलेगा, लेकिन इन पदों के लिए कुछ आवश्यक शर्तें भी रखी गई हैं. उम्मीदवारों को अंग्रेजी के साथ-साथ संबंधित देश की भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए. इसके साथ ही कम से कम एक साल का कामकाजी अनुभव होना भी जरूरी है.
यूपी फतेहपुर में मिलेगा हर परिवार को फैमिली आईडी कार्ड, 816 कर्मियों को सौंपा जिम्मा
![]() |
| फैमिली आईडी |
मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
सपा में टिकट को लेकर घमासान, फतेहपुर सीट पर अटकलों का दौर जारी; रेस में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर ये दिग्गज नेता हैं शामिल
✍️ Gaurav Singh Gautam
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर मंगलवार को भी दिनभर अटकलों का दौर जारी रहा। इंटरनेट मीडिया पर फतेहपुर लाेकसभा सीट के प्रत्याशी का टिकट होल्ड होने से संबंधित संदेश दिनभर प्रसारित होते रहे।
फतेहपुर के कई नेताओं ने लखनऊ में डाला डेरा
फतेहपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का टिकट तय माना जा रहा था , पर टिकट वितरण में लगातार देरी होने से तरह तरह चर्चाओं का माहौल बाजार में गर्म हैं। सपा से टिकट की दौड़ में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और पूर्व सांसद डॉक्टर अशोक पटेल की दावेदारी मजबूत बताई जा रही है। हालांकि बसपा से प्रत्याशी आने के बाद अब सपा दूसरे विकल्प के रूप में जनरल कैटेगरी पर भी दांव लगा सकती है।
इस समय लोकसभा टिकट की मांग करते हुए जिलें की कई कद्दावर नेताओं लखनऊ में डेरा जमा लिया हैं ।
बहुजन समाज पार्टी ने ओबीसी कार्ड खेला है। इस सीट पर बसपा ने कानपुर देहात के रहने वाले डॉ. मनीष सचान पर भरोसा जताया हैं। हालांकि मनीष सचान फतेहपुर लोकसभा सीट के लिए नए चेहरे के रूप में चुनावी मैदान में है। बसपा से इनका टिकट कंफर्म होने के बाद से जिले के सपाइयों के साथ अब जनता में भी सपा प्रत्याशी को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है।
वही बीजेपी ने निषाद समाज में अच्छी पकड़ रखने वाली 2014 और 2019 के चुनावों में लगातार दो बार जीत दर्ज करने वाली निवर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को तीसरी बार मैदान में उतारा है।
समाजवादी पार्टी ने फतेहपुर लोकसभा सीट और राबर्ट्सगंज सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों सीटों पर 25 अप्रैल तक पार्टी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है.
पार्टी के साथ बंधकर नहीं रहा मतदाता
फतेहपुर सीट का मुकाबला हमेशा रोचक रहा है। फतेहपुर लोकसभा सीट से वीपी सिंह चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे थे, फतेहपुर सीट पर मतदाताओं ने सभी पार्टियों के प्रत्याशियों को लोकसभा तक पहुंचाया है।
फतेहपुर लोकसभा सीट में अब तक 16 लोकसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा कांग्रेस पांच बार, चार बार भाजपा, दो बार जनता दल और दो बार बसपा के साथ ही सपा, लोकदल ने एक-एक बार और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गौरी शंकर ने एक बार जीत हासिल की है।
सोमवार, 3 जुलाई 2023
अंधाधुंध बिजली कटौती से चरमराई बिजली व्यवस्था , किसान जनता त्रस्त
शुक्रवार, 26 मई 2023
यूपी में अब राशन की दुकानों पर मिलेगा मिठाई व दूध पावडर सहित ये 39 प्रकार की विभिन्न वस्तुएं, विभाग ने जारी किया शासनादेश
"सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिठाई, साबुन, दूध पाउडर व बेबी केयर उत्पाद समेत रोजमर्रा के काम आने वाली कुल 39 प्रकार की अन्य वस्तुएं अब होंगी उपलब्ध"
![]() |
| आत्मगौरव न्यूज .com |
उत्तर प्रदेश में अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिठाई, साबुन, दूध पाउडर व बेबी केयर उत्पाद समेत रोजमर्रा के काम आने वाली कुल 39 प्रकार की अन्य वस्तुएं उपलब्ध होंगी।
इस संबंध खाद एवं रसद विभाग ने बिक्री वाली वस्तुओं की सूची जारी की है। यह वस्तुएं उन मुख्य मार्गों पर बनी राशन की दुकानों पर उपलब्ध होंगी जहां से भारी वाहनों का आवागमन हो सकेगा।
इस संबंध में खाद्य एवं रसद विभाग ने शासनादेश जारी किया है।इसमें कहा गया है कि इन वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। विभाग एक उच्चस्तरीय समिति बनाएगा, जो इन वस्तुओं की मात्रा कम या ज्यादा करने के बारे में निर्णय लेगी।
39 प्रकार की अन्य वस्तुएं में खासकर जनोपयोगी वस्तुएं जैसे दूध, दूध से बने उत्पाद, बिस्कट, ब्रेड, गुड, घी, नमकीन, सूखे मेवे
मिठाई पैक्ड, मसाले, दूध पाउडर, बच्चो के कपड़े, राजमा, सोयाबीन, क्रीम, धूपबत्ती, कंघी, दर्पण, झाडू, पोछा, ताला, छाता, रेनकोट, वाल हैंगर, टूथब्रश, डिटर्जेंट पाउडर, मच्छररोधी अगरबत्ती, बर्तन धोने वाला साबुन, इलेक्ट्रिक सामान, टार्च, दीवार घड़ी, माचिस, नायलान व जूट की रस्सी, प्लास्टिक पानी पाइप, प्लास्टिक बाल्टी मग व छलनी, मिठाई, साबुन,दूध पाउडर भी अब इन दुकानों में मिलेगा। वहीं समय समय पर इन वस्तुओं की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधी वस्तुएं हैंडवाश, बाथरूम क्लीनर, शेविंग किट, बेबी केयर, डायपर, साबुन, मसाज तेल व बाडी लोशन भी मिलेंगा, जबकि अभी राशन की दुकानों पर गेहूं, चावल, दाल, आटा, चीनी, खाद्य तेल, मिटटी का तेल, मोटा अनाज, नमक, साबुन, चाय, पेन कापी, ओआरएस घोल व सेनटरी नैपकीन आदि सामान मिलता हैं।
रिपोर्ट- लखनऊ डेस्क
शुक्रवार, 20 जनवरी 2023
बिजली विभाग के संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण समस्याओं से जूझ रहे एक सैकड़ा से अधिक गांव
बिजली विभाग के संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण समस्याओं से जूझ रहे एक सैकड़ा से अधिक गांव
‘‘ एक महीने से ज्यादा समय नहीं तैनात असोथर जेई ,,
✍️ गौरव सिंह गौतम (संपादक आत्म गौरव न्यूज.com)
फतेहपुर - इन दिनों संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण असोथर क्षेत्र के एक सैकड़ा से अधिक गांवों के लोगों को आएं दिन बिजली की समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है , जहा एक ओर अगले माह से ही बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली है जिसके चलते बोर्ड परीक्षार्थियों को तैयारी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसान भाईयो को इस कड़ाके की ठंड में बिजली नहीं मिलने से गेंहू की फसल में सिंचाई करने में दिक्कत आ रही हैं .
शुक्रवार की शाम पांच बजे से खराब हुई हाईवोल्टेज ३३ हजार लाइन देर रात तक नहीं बन सकी जिससे क्षेत्र एक सैकड़ा से अधिक गांवों में अंधेरा पसरा रहा , वहीं एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद असोथर स्थाई जेई नहीं आ पाए है नवम्बर २०२२ में असोथर उपकेंद्र के जेई राकेश कुमार यादव को बिजली विभाग (uppcl) द्वारा चलाए जा रहे नेवर पेड अभियान में लाफरवाही और कार्य में शिथिलता बरतने पर अधीक्षण अभियंता सैयद अब्बास रिजवी ने निलंबित करने के बाद जेई नीलेश मिश्रा को असोथर और जरौली का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था पर बदकिस्मती यह रही कि नवनियुक्त जेई नीलेश मिश्रा भी ज्यादा दिन नहीं रुक सके उन्हें १८ नवम्बर को निजी ट्यूबवेल से अवैध एलटी लाइन बनवाने में निलंबित कर दिया गया था इसके बाद से असोथर उपकेंद्र एसडीओ मोहम्मद जाहिद सिद्दकी की देख रेख में चल रहा था फिलहाल खागा प्रथम के जेई मुरारीलाल दुबे को असोथर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है ।
जिस पर जेई महोदय असोथर अब तक शायद ही कभी कभार आए हो तो यह बड़ी बात है .
वहीं जब खागा एक्स सी एन मेघ सिंह व असोथर उपकेंद्र के एसडीओ मोहम्मद जाहिद सिद्दकी से इस सम्बन्ध में वार्तालाप की तो उन्होंने बताया कि ९ जनवरी से अब तक जारी संविदा कर्मियों की हड़ताल की वजह बिजली की अघोषित कटौती व हाईवोल्टेज लाइन ब्रेकडाउन होने की समस्याओं सामना करना पड़ रहा है , प्राइवेट लोगों द्वारा किसी प्रकार बिजली बनवा कर सप्लाई शुरू करने की कोशिश की जा रही है ,
असोथर उपकेंद्र के लिए नए जेई के लिए चिठ्ठी भेजी गई हैं अधीक्षण अभियंता अगर गंभीरता से समस्या देखेगे तो २१ जनवरी २०२३ से नए जेई नियुक्त किए जाएंगे ।
खबर लिखे जाने के देर रात तक असोथर उपकेंद्र के सभी छह फीडर नरैनी , जरौली , घरवासीपुर , थरियांव , गाजीपुर व असोथर टाउन समेत जरौली पंप नहर कैनाल के साथ - साथ सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही ।
रविवार, 22 अगस्त 2021
फतेहपुर - चाट समोसे की दुकान में अवैध रूप से सरकारी ठेके की बिक रही थीं शराब , पुलिस ने की कार्यवाही
सरकारी ठेकें की शराब बिक रही थी चाट समोसें की दुकान में
पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया देशी और अंग्रेजी शराब
रिपोर्ट-निरंजन सिंह (जर्नलिस्ट)
फतेहपुर : जनपद के यमुनातटवर्तीय किशनपुर थानाक्षेत्र के जलंधरपुर गांव में शनिवार पहाड़पुर चौकी प्रभारी ने एक समोसा की दुकान से भारी मात्रा में देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की है जिसको आबकारी विभाग ने जांच में क्षेत्रीय सरकारी ठेका की बताई है
क्षेत्र के पहाड़पुर चौकी के अंतर्गत जलंधरपुर गांव में मुन्नी लाल निषाद पुत्र रजवा के समोसा की दुकान से शनिवार पहाड़पुर चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र तिवारी ने टीम के साथ छापेमारी की थी जिसके कब्जे से 24 कैन अंग्रेजी और 20 पौवा देसी शराब बरामद हुई थी जिसका सैंपल आबकारी विभाग ने आकर लिया तो बड़ा खुलासा हुआ कि देसी शराब के पौवा क्षेत्र के मदद अलीपुर मजरे रामपुर सरकारी ठेका के हैं और अंग्रेजी के के किशनपुर स्थित अंग्रेजी शराब के हैं जिससे मामला स्पष्ट है सभी सरकारी ठेकों की शराब गांव -गांव बिक रही है जिसमें लोग मिलावट कर बेच रहे हैं हालांकि आबकारी विभाग ने संबंधित सरकारी ठेकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है
देखा जाय तो इन दिनों जनपद में स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग की मिलीभगत के कारण गांव गांव में ब्रांच बनाकर मिलावटी नकली देसी व विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है जिससे सरकार को राजस्व को चूना लगाने के साथ ही बड़ी घटना होने से नकारा नहीं जा सकता ..
थाना अध्यक्ष शेर सिंह राजपूत ने बताया मिलावटी एवं जहरीली शराब के शक पर आबकारी विभाग को बुलाकर सैंपल लिया गया है पूरी शराब सरकारी ठेका की है जिस पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है !
रक्षाबंधन विशेष - ऐसे भी बीजेपी जिलाध्यक्ष दिवंगत बूथ अध्यक्ष की पत्नी को माना अपनी बहन बंधवाई राखी
भाजपा के दिवंगत झाऊपुर वार्ड बूथ अध्यक्ष के घर पहुंच जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बंधवाई राखी
👉 रक्षा सूत्र बंधा हर संभव मदद का दिया भरोसा
👉 अचानक पहुंचे जिलाध्यक्ष को देख भावुक हुई दिवंगत की पत्नी सुमित्रा देवी
✍🏻 विकास त्रिवेदी (वरिष्ठ पत्रकार जनपद फतेहपुर)
फतेहपुर - कुछ माह पहले सदर विधानसभा के झाऊपुर वार्ड के बूथ अध्यक्ष स्वतंत्र लोधी का आकस्मिक निधन हो गया था रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा दिवंगत बूथ अध्यक्ष के आवास बिना किसी सूचना के पहुँच गए जिलाध्यक्ष के गाँव पहुचते ही लोगो का तांता लग गया
जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बूथ अध्यक्ष की विधवा पत्नी सुमित्रा लोधी से कहा कि आप से राखी बंधवाने आया हूं, ये सुनकर बूथ अध्यक्ष की पत्नी आश्चर्य चकित होकर भावुक हो गयी और श्री मिश्रा को रक्षा सूत्र बांधते हुए मिष्ठान खिलाकर व आरती उतारकर ख़ुशी का इज़हार किया l मौके पर जो भी मौजूद रहा सभी की आँखे नम हो गयी और इस भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की शुरुआत पर जिलाध्यक्ष व सुमित्रा देवी को बधाई दी l
मौके पर उपस्थित लोगो का कहना रहा की भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र संस्कारो से संजोई गयी पार्टी है l भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसमे एक-एक कार्यकर्ता का मान-सम्मान बरकरार है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज का वाक्या है l
सुमित्रा देवी ने कहा कि पहला नेता देखी हूँ जो हम जैसे छोटे कार्यकर्तओं को भी इतना महत्व और स्नेह देते है l परिवार की तरह प्यार देते है l
ये माहौल देख कर वहाँ खड़े कई लोग भी
भावुक हो गए और जिलाध्यक्ष की तारीफ करते रहे l जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने पूरे परिवार का हर संभव सहयोग देने का भी वादा किया l
गुरुवार, 1 अप्रैल 2021
2 महीने पहले नहर में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त हत्या कर शव नहर फेंकने की आशंका
![]() |
| ● असोथर नहर में मिला 2 माह पूर्व शव ● |
फतेहपुर - दो माह पूर्व 16 जनवरी को असोथर थाना क्षेत्र के प्रेममऊ कटरा गांव के समीप रामगंगा नहर में बने पुल के पास शनिवार को शाम 5 बजे एक अज्ञात युवक के शव को बहते हुए नहर में पास में मवेशियों को चरा रहे ग्रामीणों ने देखा था
जिसके बाद इलाकाई पुलिस को सूचना दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची असोथर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया जिसमें युवक नीली रंग की जींस,काले रंग की स्वेटर , शर्ट नीली व सर में चोट के निशान थे जिसके बाद शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा था
आज गुरुवार मृतक के पिता अशोक कुमार पासवान निवासी चीट चौहट्टा थाना हुसैनगंज ने अपने पुत्र सनोज उम्र 21 वर्ष के रूप में कपड़ों व दाहिने हाथ में गोदना के निशान से असोथर थाने मे आकर पहचान की
सनोज के पिता ने बताया कि असोथर कस्बे में लल्लू पासवान के घर आना जाना था , व दोस्ती भी थी
सनोज के पिता ने अपने पुत्र की हत्या कर शव को नहर में फेंक देने की आशंका जताई हैं।
स्थानीय पुलिस का कहना कि घटनाक्रम की जांच की जा रही हैं , वही देर शाम सीओ थरियांव अनिल कुमार उपरोक्त मामले की जांच के लिए असोथर थाने पहुंच कर उपरोक्त घटनाक्रम के बारे में मृतक के पिता अशोक से पूरी जानकारी ली ..
रविवार, 7 फ़रवरी 2021
ट्रैक्टर की चपेट में आनें सगें भाई बहन की दर्दनाक हादसे में मौत
![]() |
| घटनास्थल पर सीओ थरियांव , थानाध्यक्ष असोथर व मृतकों के पिता रामनारायण निषाद |
ट्रैक्टर की चपेट में आनें सगें भाई बहन की दर्दनाक हादसे में मौत
फतेहपुर - असोथर थानाक्षेत्र के गाजीपुर विजयीपुर संपर्क मार्ग पर रविवार की सुबह करीब 11 बजें एक दर्दनाक हादसे में सगे भाई बहन की मौके पर ही मौत हो गई ..
असोथर क्षेत्र के मनावां गांव के मजरें बड़वा गांव निवासी रामनारायण निषाद एक प्रभावशाली बहुजन समाज पार्टी के नेता हैं , उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव 2017 में जनपद की जहानाबाद सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर यह चुनाव भी लड़ चुके हैं व रामनारायण निषाद का अपनी बिरादरी में अच्छा खासा दबदबा हैं ।
रविवार की दोपहर रामनारायण निषाद का छोटा बेटा देवेंद्र निषाद उम्र लगभग 28 वर्ष व बेटी मीणा उम्र लगभग 20 वर्ष बाइक पर असोथर नगर बाजार के लिए आ रहे थे , तभी सामनें से आ रहे ईट लादकर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी , जिससे दोनों भाई बहन ट्रैक्टर की चपेट में आ गयें , जिससें मौके पर ही दोनों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई ..
इस ह्रदयविदारक घटना से मृतकों के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल रहा , व क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
घटनाक्रम की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा , पर क्षेत्रीय लोगों की ज्यादा संख्या व पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण होने से थानाध्यक्ष असोथर आर. बी. सिंह ने समझदारी दिखाते हुए परिवार जनों पर कोई दबाव नहीं बनाया , तुरंत ही विधिक कानूनी कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज कर ,ट्रैक्टर व ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया , स्थिति तनावपूर्ण न हो जाएं व बवाल होने की सूचना पर असोथर , गाजीपुर , खागा , थरियांव , किशनपुर , विजयीपुर चौकी , सीओ थरियांव अनिल कुमार , एसडीएम सदर प्रमोद झा मौके पर पहुंचे व घटनाक्रम का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को इस दुःखद हादसे सांत्वना देकर ढाढ़स बंधाया ।
तद्पश्चात दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
इस अप्रत्याशित दुःखद घटनाक्रम से असोथर सहित क्षेत्र में लोग शोक प्रकट करतें रहें।
शनिवार, 30 जनवरी 2021
फतेहपुर : व्हाट्सएप ग्रुप ने बिछड़े बच्चे को मिलाया
|
| बच्चें को परिजनों को सुपुर्द करतें थानाध्यक्ष असोथर |
फतेहपुर / असोथर - वैसे तो आए दिन किसी ने किसी विवादास्पद कमेंट से सोशल मीडिया बदनाम होती रहती है लेकिन अगर उसका सही इस्तेमाल हो तो यह बिछड़ों को मिला देती है।
कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला शनिवार को।
एक मंदबुद्धि बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया।
असोथर कस्बें की सड़कों पर रोता देखकर आसपास के दुकानदारों ने उसे पास बुला लिया, लेकिन मंदबुद्धि होने के कारण वह कुछ बता नहीं पा रहा था।
काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चल सका तो असोथर कस्बें के पत्रकार रिंकू आर्य ने उसकी फोटो एक न्यूज व्हाट्सएप के ग्रुप पर डाल दी। ग्रुप पर बच्चे की फोटो व डिटेल वायरल होते ही उसमें जुड़े लोग सक्रिय हो गए और आखिरकार करीब तीन घण्टे बाद बच्चे को उसके परिजन मिल गए।
बताया जाता है कि जनपद फतेहपुर के गाजीपुर निवासी अतुल कुमार जोशी का बच्चा अंश मंदबुद्धि हैं जो कि भटक कर असोथर कस्बें के बस स्टैंड पर आ गया था ।
रोते बिलखते बच्चे को देखकर आसपास के दुकानदारों ने बच्चे को पास बुलाकर नाम पता पूछना चाहा तो उन्हे पता चला की बच्चा मंदबुद्धि होने के कारण कुछ बता पानें में असमर्थ था ।
इसी दौरान असोथर कस्बा के दैनिक आज पत्रकार रिंकू आर्य ने बच्चे की फोटो व डिटेल आत्म गौरव न्यूज़. कॉम व्हाट्सएप ग्रुप में डाली व बच्चे को उसके परिजनों से मिलाने का सहयोग मांगा।
फोटो ग्रुप पर वारयल हुई और , इसी न्यूज ग्रुप में जुड़े गाजीपुर के राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार अजय सिंह ने जब बच्चे की फोटो को देखा तो उन्होंने
एक दूसरे के पास उसे भेजा तो जानकारी हुई कि यह बच्चा गाजीपुर कस्बे के अतुल कुमार जोशी जी का हैं , उन्होंने ने बच्चे के परिजनों को जानकारी दी ..
परिजनों को जानकारी होने पर वह रात्रि लगभग 8 बजे असोथर थाने आएं , जहां पर थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बच्चें को उसके परिजनों को सुपुर्द किया ।
बच्चे को परिजनों से मिलने के बाद सभी ने राहत की सांस लेते हुए पत्रकार अजय सिंह ने न्यूज़ ग्रुप में दूसरी पोस्ट डाली कि प्रयास सफल बच्चा परिजनों को मिल गया।
रविवार, 6 सितंबर 2020
शराब की दुकानों में ओवररेटिंग की शिकायत पर नायब तहसीलदार की टीम ने मारा छापा,मचा हड़कंप
शराब की दुकानों में ओवररेटिंग की शिकायत पर नायब तहसीलदार की टीम ने मारा छापा,मचा हड़कंप
फतेहपुर - असोथर कस्बें में शराब की दुकानों में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रविवार को दोपहर एक बजे नायब तहसीलदार सदर डॉ संतराज सिंह की अगुवाई में टीम ने कस्बे की सरकारी ठेका देशी शराब,वियर शाप,ठेका अंग्रेजी शराब की 3 दुकानों में टीम के साथ छापा मारकर निरीक्षण के दौरान खरीदारी करवाई जिसमें प्रिंट रेट में शराब मिली जिसके बाद दुकानों की जांच किया
जिसमें अंग्रेजी शराब की दुकान में सामाजिक दूरी पर गोले न बने होने पर तुरंत दुकान बंद करा दी वहीं देशी शराब व बीयर शाप में सब कुछ सही मिला।
अंग्रेजी शराब की दुकानों में छापा मारकर दुकान को बंद कराया।जहां इस दुकान में बिना मास्क,सामाजिक दूरी का पालन किये व लाल पेंट से बिना सामाजिक गोला बनाये शराब की बिक्री की जा रही थी।
कस्बे के अंग्रेजी शराब के ठेके में सामाजिक दूरी पर गोले न बने होने पर तुरंत दुकान बंद कराई और गोले बनाकर सैनिटाइजर उपलब्ध करने के बाद दुकान खोलने के निर्देश दिए वहीं बीयर व देशी शराब की दुकान में सब कुछ सही मिला।
टीम में नायब तहसीलदार डॉ संतराज सिंह,नायब तहसीलदार विकास पांडेय,संग्रह अमीन अशोक शुक्ला, मोहम्मद इरफान आदि लोग रहें।
शनिवार, 5 सितंबर 2020
फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत , दो अन्य झुलसे
फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत , दो अन्य झुलसे
फतेहपुर / असोथर - यूपी के फतेहपुर ज़िले के असोथर थानाक्षेत्र के सुसवन बुजुर्ग गांव में शनिवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से जंगल में मवेशियों को चरा रहें किसान की मौके पर ही झुलस जाने से मौत हो गई , वहीं थोड़ी दूर पर गाजीपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो अन्य व्यक्ति भी अपने मवेशियों को चरा रहें जो कि आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गएं , यह घटना आज दोपहर करीब दो बजे तेज बारिश की वजह से किसान एक पेड़ के नीचें बारिश से बचने के लिए खड़ा हो गया था , तभी यकायक तेज चमक व गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली किसान के ऊपर ही गिर गई , जिससे झुलसने के कारण किसान लालबाबू यादव पुत्र छेेदीलाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई व पास में ही अपने मवेशियों को चरा रहें दो अन्य व्यक्ति् बिजली गिरने की झुलस गए , जिन्हें गाजीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं , किसान लालबाबू की पत्नी यशोदा देवी व पुत्र तेजबली यादव का असमय पिता की मृत्यु से रो रो बुरा हाल हैं , मृतक किसान के परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई हैं ।
शुक्रवार, 4 सितंबर 2020
फतेहपुर : कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग
फतेहपुर : कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग
फतेहपुर / थरियांव - दिल्ली हावड़ा रेलवे मार्ग पर फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक कोयला लदी मालगाड़ी के एक वैगन में आग लग गई।
यार्ड में मौजूद कैरेज एंड वैगन के कर्मचारियों ने मालगाड़ी से निकलते धुएं को देख इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड व स्थानीय पुलिस व रेलवे पुलिस की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
इससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। अधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण कोयले में आग लग गई थी।
हालांकि मौके पर पहुंची थानाक्षेत्र थरियांव की हस्वा चौकी पुलिस आग लगने के मामले की जांच में जुटी है।























